*‘‘जनसेवा सृजन संवाद’’’ जागरूक युवा, सुरक्षित समाज और जिम्मेदार नागरिकता की ओर एक सार्थक पहल

*’‘जनसेवा सृजन संवाद’’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति किया गया जागरूक’*
उच्च शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनॉक 29-10-26 को शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (पीएमसीओई), जबलपुर के प्रेक्षागृह में ‘जनसेवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय तथा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा एवं शासकीय महाकौशल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) , शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत सैलेट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड (भा.पु.से.)़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 5 सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी, नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल श्रीमती राजेश्वरी कौरव तथा रक्षित निरीक्षक श्री जयप्रकाश आर्य सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए सामाजिक सुरक्षा, न्याय व्यवस्था, भारतीय संविधान, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, साइबर सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, कानून का पालन करने, अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को समझने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने और पुलिस तथा युवा वर्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अलकेश चतुर्वेदी एवं शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत सैलेट ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सजग, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 5 सुश्री अंजना तिवारी की विशेष भूमिका रही। आपने महाविद्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (छैै), राष्ट्रीय कैडेट कोर (छब्ब्), रेडक्रॉस समिति एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से किया गया। इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण, संबंधित समितियों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. आनंद तिवारी, डॉ. रानू रहंगडाले, डॉ. महेंद्र कुशवाहा, डॉ. अजय ठाकुर, डॉ. अनिल बिंजिया, डॉ. मुकेश एवं डॉ. रचना सांचा सहित दोनों महाविद्यालयों के प्राध्यापकों एवं आयोजन समितियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रानू रहंगडाले, प्राध्यापक, भूगोल विभाग एवं रेडक्रॉस समिति की सह-संयोजक द्वारा किया गया।
‘जनसेवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं पुलिस विभाग के बीच सार्थक संवाद का माध्यम बना। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कानून के प्रति जागरूक रहने, सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। दोनों महाविद्यालयों, पुलिस विभाग के अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





