puma कम्पनी के नाम का उपयोग कर नकली कपडे, कैप, पर्स बेचने वाले 2 होलसेलर दुकान मालिकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज,

*पूमा कम्पनी के लोगो वाले नकली लोवर 322 नग, टीशर्ट 116 नग, सेन्डो टीशर्ट 80 नग, कैप 155 नग तथा पर्स 30 नग कीमती लगभग 1 लाख 90 हजार रूपये के जप्त*
एल्यूडिकेशन एडवोकेट एण्ड सॉलिसिटर्स लॉ फार्म पता गोनेका अपार्टमेंट बेस्ट पंजाबी बाग न्यू दिल्ली के जांच अधिकारी श्री मयंक शर्मा उम्र 25 वर्ष सावरिया नगर इंदौर ने लिखित शिकायत की कि थाना कोतवाली जबलपुर क्षेत्र में कपड़े की दुकानों पर पूमा कम्पनी के नाम पर हुबहू दिखने वाले नकली कपड़े एवं कैप, पर्स विक्रय किये जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा तस्दीक कराते हुये वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी द्वारा दिनांक 15-7-26 को अंधेरदेव जामा मस्जिद के पीछे अग्रवाल स्पोटर्स के पीछे होलसेलर विक्रेता एवं आर.के.बेल्ट के होल सेलर विक्रेता की दुकान में दबिश दी अग्रवाल स्पोर्ट होलसेलर की दुकान के अंदर दुकान संचालक ने अपना नाम जितेन्द्र अग्रवाल उम्र 33 वर्ष निवासी गंगामैया व्हीएफजे रांझी बताया जो दुकान में चौक करने पर पूमा कम्पनी के हुबहू दिखने वाले पूमा कम्पनी के नाम के नकली लोवर 322 नग, नकली टीशर्ट 116 नग, सेन्डो टीशर्ट 80 नग रखे मिला तथा आर.के. बेल्ट जामा मस्जिद के पीछे अंधेरदेव होलसेलर की दुकान के अंदर संचालक ने अपना नाम कमल मंगलानी उम्र 34 वर्ष निवासी पंचशील नगर ग्वारीघाट बताया जो तलाशी लेने पर पूमा कम्पनी की हुबहू दिखने वाली नकली कैप 155 नग तथा पूमा कम्पनी की हुबहू दिखने वाले नकली पर्स 30 नग जिसमें पूमा कम्पनी का लोगो लगा है पूमा कम्पनी के नाम से विक्रय करना पाये गये । दोनों दुकान संचालक से पूमा कम्पनी के हुबहू दिखने वाले नकली लोवर, टीशर्ट, सेंडो,टीशर्ट, कैप, पर्स कीमती लगभग 1 लाख 90 हजार रूपये के जप्त करते हुये दोनों दुकान संचालक जितेन्द्र अग्रवाल व कमल मंगलानी के विरूद्ध धारा 51, 63 कॉपी राईट अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी दुकान संचालकों के कब्जे से पूमा कम्पनी के लोगो वाली नकली सामग्री जप्त करने में प्रधान आरक्षक राकेश उपमन, आरक्षक दान सिंह, उमेश पटेल, अजय की सराहनीय भूमिका रही।





