अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम), जबलपुर श्री जितेंद्र सिंह पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क से सम्मानित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम), जबलपुर श्री जितेंद्र सिंह को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क (DGCR) से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश की ओर से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। श्री जितेंद्र सिंह को प्राप्त यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

keyboard_arrow_up
Skip to content