*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,*
*346 पाव देशी शराब एवं एक्सिस जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा 1 आरोपी को 346 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी पाटन श्री गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि आज दिनॉक 8-5-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि धनेटा निवासी देवकरण सिंह एम सफेद रंग की स्कूटी एमपी 20 एक्स ए 1389 में अधिक मात्र में शराब लेकर जमुनिया नहर वाले रास्ते से अपने घर धनेटा लेकर सुबह 5-6 बजे के बीच जायेगा। सूचना पर मुखबिर के बताये समय पर धनेटा जाने वाले जमुनिया नहर के रास्ते में दबिश दी, कुछ देर बाद मुखबिर के बताये नम्बर की स्कूटी के पैर दान मे बोरी रखकर एवं पीछे सीट मे बोरी बांधे हुये एक युवक आते दिखा, जिसे घेराबंदी कर रोक एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम देवकरण सिंह लोधी उम्र 20 वर्ष निवासी धनेटा बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये चैक करने पर पैरदान में रखी बोरी एवं सीट पर बंधी बोरी में कुल 346 पाव देशी शराब होना पायी गयी जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर सहसन निवासी सचिन सिंह लोधी से उक्त शराब प्राप्त करना बताया। आरोपी के कब्जे से 346 पाव देशी शरा, एक्सिस स्कूटी क्रमंाक एमपी 20 एक्स ए 1389 सहित जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
*उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध शराब के कारोबार में लिप्त युवक को पकडने में उप निरीक्षक अरविंद सिंह राजपूत आरक्षक पुष्पेन्द्र जाट, विजय यादव, आनंद की सराहनीय भूमिका रही।





