अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, 408 बॉटल अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 3 लाख 6 हजार रूपये की जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्ग दर्शन में थाना बरेला की टीम द्वारा 02 आरोपियों को 408 बाटल अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 3 लाख 6 हजार रूपये के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी प्रभारी बरेला श्रीमति संगीता सिंह ने बताया कि दिनांक 6-6-26 की देर रात कॉम्बिंग गस्त के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति बंगाली डेयरी पेट्रोल पम्प के बाजू से ग्राम कोसमघाट में अवैध शराब बेचने के लिये रखे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई बंगाली डेयरी में बने मकान के कमरे में 2 व्यक्ति दरवाजा खोलकर खाकी कार्टूनों की गिनती करते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम क्रमशः प्रकाश चक्रवर्ती उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सालीवाड़ा एवं सौरभ पाल उम्र 26 वर्ष अग्रवाल पेट्रोल पम्प के पास बरेला बताये, तखत पर रखे 34 कार्टूनों में 20 कार्टून में बैगपाईपर व्हिस्की अंग्रेजी शराब की 750 एमएल वाली कुल 240 बाटल एवं 14 कार्टून में 8 पीएम अंग्रेजी शराब की 750 एमएल वाली कुल 168 बाटल रखीं मिलीं, दोनों से उक्त अंग्रेजी शराब के रखने के संबंध में पूछताछ करने पर ग्राम सालीवाड़ा निवासी आकाश चक्रवर्ती द्वारा शराब बेचने के लिये लाकर देना बताये, आरोपी प्रकाश चक्रवर्ती एवं सौरभ पाल के कब्जे से कुल 408 बाटल (लगभग 306 लीटर ) अंग्रेजी शराब कुल कीमती लगभग 3 लाख 6 हजार रूपये की जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी आकाश चक्रवर्ती की सरगर्मी से तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक नितिन पाण्डे, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र सोनी, ओम नारायण सिंह, राकेश सिंह, आरक्षक शिवप्रसाद की सराहनीय भूमिका रही





