*असामाजिक तत्वों एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने वालों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु तथा चेारी, नकबजनी, एवं मारपीट तथा अन्य भादवि के प्रकरणों एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु आदेशित किया गया है ।
इसके साथ ही समय बदल बदल कर चैकिंग प्वाइंट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करायी जा रही है।
पिछले 24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 4 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 154 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 15 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 18 गैरम्यादी, 30 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है एवं 22 जमानती वारंट तामील किये गये तथा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 30 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 24 बॉटल वियर एवं 428 पाव देशी , 29 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी तथा 3 व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 2 चाकू व 1 फरसा जप्त किये गये।
इसी प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 299 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 लाख 58 हजार 300 रूपये समन शुल्क वसूला गया।





