उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये दी गयी बधाई

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनॉक 9-12-25 को पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायलय श्री बीएस गोठरिया, रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य एवं सूबेदार योगेश चौकसे की उपथिति में कंट्रोल रूम में टेलीफोन डियूटी में कार्यरत कार्यवाहक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम आर्मो, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश पटेल थाना चरगवॉ, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर सिंह थाना यातायात, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता पचौरी पुलिस लाईन, आरक्षक दुर्गेश थाना यातायात, प्रधान आरक्षक पारसनाथ पाठक कंट्रोलरूम टेलीफोन डियूटी,, प्रधान आरक्षक रेडियो बृजेश सिंह डायल 112, आरक्षक मिथलेश जैसवाल थाना बरगी, को उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी गयी।
*





