कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी 17 पेटी अंग्रेजी शराब


*24 केन बीयर, तथा 12 बॉटल एवं 730 पाव अंग्रेजी शराब कार सहित जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना चरगवॉ की टीम द्वारा कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 17 पेटी में 24 केन बीयर, तथा 12 बॉटल एवं 730 पाव अंग्रेजी शराब जप्त की गयी है।

थाना प्रभारी चरगवॉ श्रीमति सरोजनी चौकसे ने बताया कि आज दिनॉक 28-10-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गोटेगॉव की ओर से चरगवॉ की ओर सफेद रंग की बिना नम्बर की वैन्यू कार मे भारी मात्रा मे शराब परीवहन की जा रही है। सूचना पर सनेर नदी मोड के पास दबिश देते हुये नाकेबंदी करते हुये चैकिंग की जा रही थी। तभी गोटेगॉव की ओर से बिना नम्बर की सफेद कार आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया, कार चालक कार को तेजी से चलाते हुये भागा जिसका पीछा किया, कार चालक मेन रोड सिद्धबाबा मोड के पास कार खडी कर अंधेरे का फायदा उठा कर खेत मे भाग गया जिसकी तलाश करने पर नहीं मिला । कार को चैक करने पर कार के अंदर सीट एवं डिक्की मे शराब की 17 पेटिया रखी मिली चैक करने पर 5 पेटी में गोवा शराब के 250 पाव, 3 पेटी मे मैकडावल व्हिसकी के 144 पाव,1 पेटी मे ओल्ड मंक रम के 48 पाव, 5 पेटी में मैकडावल रम के 240 पाव,1 पेटी मे ब्लैक बकार्डी रम के 48 पाव, 1 पेटी आईकॉनिक व्हाईट विस्की की 12 बॉटल, 1 पेटी बटवाईजर बीयर के 24 केन होना पायी गयी जिसे कार सहित जप्त करते हुये कार चालक के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- कार में परिवहन कर ले जायी जा रही अवैध शराब जप्त करने में सहायक उप निरीक्षक प्रकाश सिंह पटेल, राम सिंह जाट, प्रधान आरक्षक भगवत, आरक्षक विजय बरकडे, रामकुमार कुशवाहा, की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content