*क्राईम ब्रांच तथा थाना घमापुर एवं पनागर की संयुक्त कार्यवाही*
*3 सटोरिये सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़े गये,*
*नगद 14 हजार 630 रूपये, 2 मोबाईल, सट्टा पट्टी, केलकुलेटर जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर, थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा 3 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये नगद 14 हजार 630 रूपये एवं 2 मोबाईल, सट्टा पट्टी, जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम ने बताया दिनंाक 12-03-26 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि हजारी सिंधी के पीछे चांदमारी रोड में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पटटी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते हुये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम रोशन प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी शुक्ला होटल सिंघी हजारी के पीछे चांदमारी रोड घमापुर बताया जिससे सट्टापट्टी एवं नगद 8020 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बेन, सैनिक चंद्रकांत मिश्रा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, आरक्षक जय प्रकाश, आशुतोष की सराहनीय भूमिका रही।
2- थाना प्रभारी पनगार श्री विपिन ताम्रकार ने बताया कि दिनॉक 12-3-26 की शाम विश्वसनीय मुखबिर सूचना मिली कि रैपुरा निवासी ललित उर्फ दशरथ केवट अपने घर के पास लोगों से सट्टा पट्टी लेकर एवं मोबाईल के माध्यम से सट्टा खिलवाते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान रैपुरा में दबिश देते हुये ललित उर्फ दशरथ केवट उम्र 25 वर्ष निवासी रैकवार एवं दिनेश केवट उम्र 38 वर्ष निवासी रैपुरा को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडा ललित केवट के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगदी 4400 रूपये,1 वीवो कम्पनी का मोबाईल तथा दिनेश केवट से 2210 रूपये, कैल्कुलेटर तथा सट्टा पट्टी जप्त करते हुये पूछताछ करने पर दोनों ने रैपुरा निवासी मिही लाल जो सट्टा खिलवाता है के कहने पर कुछ दिन से सट्टा लिखना जिसके एवज मे मिहीलाल द्वारा 500 रूपये मजदूरी दिया जाना बताये। सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एवं एवं 49 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर सट्टा खिलवाने वाले मिहीलाल की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- सटोरियों को पकडने में सहायक उप निरीक्षक मिथलेश त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक संजय मिश्रा, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अशोक पाण्डे, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक सुतेन्द्र यादव, वीरेन्द्र सिंह, सत्यसेन, आरक्षक प्रीतम, सत्येन्द्र बिसेन की सराहनीय भूमिका रही।





