*जिला जबलपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पंजीबद्ध कुल 50 प्रकरणों में से गांजा के
47 प्रकरण में 243 किलो 7268 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, स्मैक के 1 प्रकरण में 34 ग्राम 50 मिली ग्राम स्मैक तथा नशीले इंजेक्शन के 2 प्रकरण में 1481 नग इशीले इंजेक्शनों का पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री अतुल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में हुआ विनष्टीकरण*
एन.सी.बी. (नई दिल्ली) एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, नारकोटिक्स विंग, इंदौर तथा नारकोटिक मुख्यालय, भोपाल सेे परिपत्र प्राप्त होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर, रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत जप्तशुदा मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला जबलपुर कें थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरणों (गांजा , स्मैक, नशीले इंजेक्शन) में जप्तशुदा मादक पदार्थों की तौल एवं विनष्टीकरण पूर्व प्रकरणों से सम्बंधित विधिवत कार्यवाही की गयी।
आज दिनॉक 13-10-25 को जेके सीमेण्ट लिमिटेड ग्राम पुरैना जिला पन्ना में पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह की उपस्थिति में एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरणों (गांजा , स्मैक, नशीले इंजेक्शन) में जप्तशुदा मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की कार्यवाही सम्पन्न हुई।
विनष्टीकरण कार्यवाही के तहत जिला जबलपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पंजीबद्ध कुल 50 प्रकरणों में से गांजा के 47 प्रकरण में 243 किलो 7268 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, स्मैक के 1 प्रकरण में 34 ग्राम 50 मिली ग्राम स्मैक तथा नशीले इंजेक्शन के 2 प्रकरण में 1481 नग इशीले इंजेक्शनों का विनष्टीकरण किया गया।