*जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 8 अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई*

आज दिनॉक 30-4-2024 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर निरीक्षक गोपाल सिंह परिहार अपराध शाखा जबलपुर, कार्यवाहक निरीक्षक राम सुजान मेहरा पुलिस लाईन, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री राम भरोसे राव पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार बिलथरिया पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री प्रकाश दत्त चौधरी पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर , कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री अशोक कुमार कहार थाना बरगी, प्रधान आरक्षक श्री संजय सिंह थाना मदनमहल, प्रधान आरक्षक श्री विश्वनाथ विश्वकर्मा पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर/अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी कीे 36 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

keyboard_arrow_up
Skip to content