जुए के फड पर छापा, 5 जुआडी गिरफ्तार, नगद 5 हजार 300 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
थाना प्रभारी कैंट श्री पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि आज दिनॉक 28-10-26 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरू नगर में शौचालय के पीछे खेत मे कुछ जुआडी ताश पत्तो पर रूपयों की हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे कुछ जुआडी भागने मे सफल हो गये घेराबंदी कर 5 जुआडियों को पकडा नाम पता पूछने पर जुआडियो ने अपने नाम सुधांशु मल्लाह निवासी गोलछा बारात घर कैंट, सुनील कोष्टा उम्र 53 वर्ष निवासी पुराना रेल्वे स्टेशन बर्मन बस्ती ग्वारीघाट, मोह. सलमान उर्फ गोलू निवासी घंटाघर, दानिश अली निवासी गली न. 14 सदर, गोलू उर्फ मनोहर राव निवासी नेहरू नगर, बताये जुआडियो के पास एवं फड से कुल 5 हजार 300 रूपये एवं 52 ताश पत्ते जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।





