थाना अधारताल एवं थाना गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही
फायर आर्म्स के साथ 02 आरोपी पकडे़ गये,
देशी 2 पिस्टल एवं 3 कारतूस जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना अधारताल एवं थाना गोहलपुर की पुलिस टीम द्वारा 2 आरोपी को 2 देशी पिस्टल एवं 03 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमरे ने बताया कि दिनांक 7-4-24 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अधारताल तालाब के शिव मंदिर के पास एक युवक पिस्टल लिये घूम रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसनंे नाम पता पूछने पर अपना नाम लकी गोटिया उम्र 21 वर्ष निवासी जगदम्बा नगर महाराजपुर बताया जो तलाशी लेने पर कमर में दाहिने तरफ एक देशी पिस्टल एवं जेब में 2 कारतूस रखे मिला। आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल एवं 02 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी लकी गोटिया अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट सड़क दुर्घटना सहित पूर्व से आधा दर्जन से अधिक अपराध ंपजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक रामकिशोर राजभर, प्रधान आरक्षक अजीत पटेल, ब्रजेन्द्र लोखंडे, मनोज पाण्डे, आरक्षक प्रताप धुर्वे, महेश, अनिल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे ने बताया कि दिनांक 7-4-24 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सोहेल बाबा नाम का लड़का जो सफेद काले रंग की चौकड़ी शर्ट व जींस पहने हाथ में देशी पिस्टल लिये लेमा गार्डन मैदान पर रखे टपरे के पीछे सुनसान जगह पर कोई वारदात करने की फिराक में खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहां मुखबिर के बताये हुलिये के युवक दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसनंे नाम पता पूछने पर अपना नाम मोह. कादिर उर्फ सोहेल बाबा पिता मोह. सलीम अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी नसीमाबाद चारखम्बा बारात घर के पास थाना हनुमानताल वर्तमान पता अंसारनगर गोहलपुर बताया जो तलाशी लेने पर पहने हुये जींस पेंट के सामने के दाहिने जेब में एक देशी पिस्टल एवं पेंट के वायें जेब में 1 कारतूस रखे मिला। आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल एवं 01 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक संतराम बागरी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक समरेन्द्र, लालजी, दिनेश की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content