*थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*
*मोटर सायकल चोर गिरफ्तार, चुराई हुयी मोटर सायकल जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्ग दर्शन मंे थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मोटर सायकिल चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चुराई हुई 1 मोटर सायकिल जप्त की गयी है।

घटना विवरण- थाना कोतवाली में दिनांक 17-3-26 की रवि शंकर साहू उम्र 39 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 15-3-26 केा रात लगभग 10-30 बजे छोटा फुहारा गुड़हाई गली में खाटू श्याम बाबा के कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिये अपनी हीरो होण्डा एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 20 एन एफ 7672 से गया था मोटर सायकल वहीं खड़ी कर दिया था कार्यक्रम के बाद देखा उसकी मोटर सायकल वहां नहीं थी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 127/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गठित टीम द्वारा पतासाजी के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकल लिये मिला जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम सुजीत उर्फ धुनगा गौड उम्र 19 वर्ष निवासी इमलिया मोड के पास अधारताल बताया, जिससे मोटर सायकिल के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात पास मे न होना बताया। थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकिल छोटा फुहारा के पास स्थित गली से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चुराई हुई मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एन एफ 7672 जप्त करते हुये आरोपी को थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक- 127/26 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को गिरफ्तार कर चुराई हुई मोटर सायकिल जप्त करने में थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र, शैलेन्द्र, आरक्षक पवन झारिया की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content