थाना घमापुर पुलिस की कार्यवाही
117 पाव एवं 14 बाटल अंग्रेजी तथां 132 पाव देशी शराब जप्त, आरोपी की तलाश

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना घमापुर एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा 117 पाव एवं 14 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 132 पाव देशी शराब जप्त की गयी है।
थाना प्रभारी घमापुर श्रीमति इंद्रा सिंह ने बताया कि दिनॉक 10-2-26 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला माई मंदिर के पीछे सत्ता पान टपरा के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब बेचने के लिये रखा है जो ग्राहक का इंतजार कर रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई सत्ता पान टपरे के पास रंजीत चक्रवर्ती बोरियों एवं कार्टून में अवैध शराब बेचने हेतु रखा था जो पुलिस को देखकर भाग गया, मौके पर 1 कार्टून में मेकडाबल अंग्रेजी शराब की 8 बाटल, 1 कार्टून में ओल्डमंक अंग्रेजी शराब की 6 बाटल, 1 कार्टून में मेेकडावल शराब के 32 पाव, 1 बोरी में बेगपाईपर अंग्रेजी शराब के 43 पाव, 1 बोरी में ओल्डमंक अंग्रेजी शराब के 42 पाव, एक बोरी में 54 पाव देशी शराब, 1 बोरी में 78 पाव देशी शराब कुल कीमती लगभग 15 हजार रूपये की रखी मिली जिसे जप्त करते हुये फरार आरोपी रंजीत चक्रवर्ती के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब जप्त करने में उप निरीक्षक दिनेश गौतम, उप निरीक्षक सुनील तंतुवाय, सहायक उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, संतोश यादव प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बेन, नरेन्द्र पाल, रविन्द्र सोनी तथा थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक अंकित मिश्रा,राजेश मिश्रा, की सराहनीय भूमिका रही।





