नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने हेतु जबलपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

क्राइम ब्रांच एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी का किया भंडाफोड़

2 आरोपी गिरफ्तार, 4,000 नशीले इंजेक्शन कीमती लगभग 1 लाख 34 हजार 300 रुपये के जब्त

घटना में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार एवं 2 मोबाइल भी जब्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी एवं डीएसपी क्राइम श्री उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा नशीले इंजेक्शन की तस्करी में लिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 4,000 नशीले इंजेक्शन, कीमती लगभग 1 लाख 34 हजार 300 रुपये, घटना में प्रयुक्त कार एवं 2 मोबाइल जब्त किए गए।

दिनांक 28/11/2026 को क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार में अवैध नशीले इंजेक्शन बेचने के उद्देश्य से भारत पेट्रोल पंप के पीछे, गोयल टीएमटी गेट के सामने ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम जयंत राय एवं अमित पैगवार बताए।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत नियमानुसार तलाशी लेने पर कार में रखे चार पीले रंग के थैलों से कुल 4,000 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनमें 2,000 शीशियां एवं 2,000 इंजेक्शन शामिल थे।

नशीले इंजेक्शनों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त इंजेक्शन प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से लाना तथा जबलपुर में नशा करने वाले व्यक्तियों को फुटकर में बेचना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से कुल 4,000 नशीले इंजेक्शन, कीमती लगभग 1 लाख 34 हजार 300 रुपये, घटना में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार एवं 2 मोबाइल जब्त किए गए।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट एवं धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content