*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आज दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का किया गया निरीक्षण

*👉 परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से करवाई स्क्वॉड ड्रिल*
*👉 इन्सास राईफल एवं पिस्टल खोलने एवं जोड़ने का कराया गया अभ्यास*
*👉 यातायात के तीनों थानों में पदस्थ अधिकारियों का लिया दरबार, अच्छी यातयात व्यवस्था करने हेतु दिये दिशा निर्देश, सुनी समस्यायें*

पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये परेड का महत्वपूर्ण योगदान है, आज दिनांक 5-12-25 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के परेड ग्राउंड पहुंचने पर रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात परेड प्रारम्भ हुई।
जनरल परेड के बाद पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियांे को पुरूस्कृत किया गया। तत्पश्चात आपके द्वारा प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग-अलग ड्रिल तथा आर्म्स ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा गया, साथ ही अधिकारी/कर्मचारियों से करवाई गयी।
इसके साथ ही परेड ग्राउंड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से इन्सास राईफल, पिस्टल खोलने एवं जोड़ने का अभ्यास कराया गया।
आपके द्वारा थाना यातायात मालवीय चौक, यातायात गढा एंव यातायात घमापुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दरबार लेते हुये अच्छी यातायात व्यवस्था करने हेतु निर्देश देते हुये सभी से चर्चा करते हुये यातायात व्यवस्था में कहॉ पर क्या समस्या आ रही हैं, के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की एवं सभी को निर्देशित किया कि यातायात सुगमता से चलता रहे, यह हमारा प्रयास होना चाहिये, आप सभी क्षमतावान है, आप जब यातायात के प्रति संवेदनशील होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो निश्चित ही इसके सार्थक परिणाम सामने आयेंगे। यातायात ड्यूटी के दौरान सभी से अच्छा व्यवहार करें। बॉडीवार्म कैमरे का उपयोग करें। आपने यातायात कर्मचारियो की समस्यायें सुनी, जिनका त्वरित निराकरण करने हेतु अधिकारियों को आदेशित किया।
जनरल परेड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर/देहात सहित थानो से लगे 125 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

keyboard_arrow_up
Skip to content