पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने किया थाना बेलबाग का वार्षिक निरीक्षण’


👉 हवालात, मालखाना, जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री तथा संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को किया चैक
👉 अपराधों की समीक्षा करते हुये विवेचना में लंबित अपराधों के निकाल के सम्बंध मे दिये आवश्यक दिशा निर्देश
👉 सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण करें निकाल

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनॉक 2-6-2026 को थाना बेलबाग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी , थाना प्रभारी बेलबाग श्री जितेन्द्र पाटकर उपस्थित रहे।

आपने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों एवं शिकायत रजिस्टर को चैक किया कि थाने में संधारित कि ये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं।
इसके साथ ही आपने सायबर हैल्प डैस्क का निरीक्षण करते हुये साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं मोबाइल गुमने जैसी अन्य साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
आपके द्वारा थाने में पंजीबद्ध अपराधों की समीक्षा करते हुये लंबित अपराधों केे निकाल के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

keyboard_arrow_up
Skip to content