फायर आर्म्स सहित आरोपी पकड़ा गया, 1 देशी पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एस.डी.ओ.पी. पाटन श्री लोकेश डाबर एवं डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना शहपुरा एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 देशी पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी शहपुरा श्री प्रवीण धुर्वे ने बताया कि दिनंाक 6-02-26 को क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरदुआ में एक व्यक्ति कंचनपुर हार के पास मेन रोड़ पर अपने पास अवैध रूप से देशी पिस्टल रखे है, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना शहपुरा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम सुरेन्द्र सिंह गौंड़ पिता स्व. मुन्ना सिंह गौंड़ उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम अमरपुर बम्हौरी थाना पाटन बताया, जिसके पहने हुये जींस पेंट की दाहिनी जेब में पिस्टल जैसे हथियार की मूठ जेब से बाहर निकल हुयी थी, तलाशी लेने पर संदेही सुरेन्द्र सिंह गौंड़ की पहनी हुई जींस पेंट के दाहिने तरफ के जेब में एक देशी पिस्टल मैगजीन लगी हुयी तथा वायेें जेब में एक कारतूस रखा मिला, आरोपी से देशी पिस्टल एवं कारतूस रखने के संबंध में पूछताछ करने पर एक अपरिचित व्यक्ति द्वारा पिस्टल एवं कारतूस रखने के लिये देना बताया। आरोपी सुरेन्द्र सिंह के कब्जे से देशी पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आलोक सिंह, आरक्षक अमित पटैल, गौरव सोनी तथा अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक गोविन्द राय की सराहनीय भूमिका रही।





