*फायर आर्म्स सहित युवक पकड़ा गया,*
*1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना तिलवारा की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी तिलवारा श्री ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि आज दिनांक 17.11.26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिलोबोंग स्कूल रोड के किनारे शाहनाला मे एक लडका संदिग्ध हालत मे खडा है जो कमर मे कुछ खोसे हुये है सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर दविश दी गई, जहां मुखबिर के बताए हुलिए का युवक दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम सौरभ झारिया उम्र 20 वर्ष निवासी बूढी माई वार्ड महाराजपुर थाना महाराजपुर जिला मंडला बर्तमान पता कौशल्या माई होम्स थाना तिलवारा बताया, जिसकी तलाशी लेने पर देशी पिस्टल पुरानी जंग लगी हुई तथा उसमें एक मैगजीन लगी हुई मैगजीन में एक जिन्दा कारतूस लगा हुआ शर्ट के नीचे पेंट में पीछे तरफ कमर पर खोसे हुए मिला, आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल मय मैगजीन एवं 1 कारतूस सहित जप्त करते हुए आरोपी सौरभ झारिया उम्र 20 साल निवासी बूढी माई वार्ड महाराजपुर थाना महाराजपुर जिला मंडला वर्तमान पता कौशल्या माई होम्स थाना तिलवारा के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – आरोपी को फायर आर्म्स के साथ रंगे हाथ पकड़ने में प्रआर. संतोष झारिया, आर. देवा मिश्रा, कृपाराम झारिया की सराहनीय भूमिका रही।





