रेत के अवैध परिवहन मे लिप्त 2 टैक्टर चालक गिरफ्तार,
2 टैक्टर ट्राली चोरी की रेत सहित जप्त

थाना प्रभारी मझगवा श्री हरदयाल सिंह ने बताया कि दिनॉक 10-2-26 को दौरान पेट्रोलिंग के जौली मोड़ के पास खितौला खम्परिया की ओर से लाल रंग के महिन्द्रा कम्पनी का टेªक्टर क्रमांक एमपी 20 ए बी 6240 एवं टेªक्टर क्रमांक एमपी 20 जेड एच 1753 आते दिखे जिनमें ट्राली लगी हुयी थीं ट्राली में रेत भरी हुई थी टेªक्टर रोककर चालकों से नाम पता पूछने पर टेªक्टर क्रमांक एमपी 20 ए बी 6240 के चालक ने अपना नाम मानशु दाहिया उम्र 19 वर्ष एवं टेªक्टर क्रमांक एमपी 20 जेड एच 1753 के चालक ने अपना नाम धुप कपूर कोल उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सुनार खेड़ा थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी बताया, ट्राली में भरी रेत के संबंध में पूछताछ करने पर रायल्टी एवं दस्तावेज नहीं होना बताते हुये ग्राम भंडरा हिरन नदी घाट से रेत उत्खन्न कर मझगवा ले जाना बताये, दोनों टेªक्टर चालक मानशु दाहिया एवं धुप कपूर कोल से टेªक्टर ट्राली मय रेत के जप्त करते हुये दोनों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 130(2)/177, 3/181 के तहत कार्यवाही की गई।
*उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध रेत के परिवहन में लिप्त आरोपियो को पकडने में प्रधान आरक्षक राधेश्याम बघेल, संदीप द्विवेदी, आरक्षक दया राम परते , सैनिक रामकृपाल की सराहनीय भूमिका रही।





