शातिर बदमाश अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा एन.एस.ए. में गिरफ्तार

*👉 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह ने शातिर बदमाश अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत किया जारी वारंट*
*👉 थाना अधारताल पुलिस द्वारा चायना चाकू की खरीद-फरोख्त मे लिप्त शातिर बदमाश अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल जिसके विरूद्ध 13 अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर कराया गया केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध*

थाना प्रभारी अधारताल श्री विपिन ताम्रकार ने बताया कि थाना अधारताल अंतर्गत क्राईम ब्रांच एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम द्वारा अभिषेक उर्फ छिंगा पटैल पिता राजेश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी वेलकम कालोनी महाराजपुर अधारताल को 38 नग चाकू के साथ रंगे हाथ पकडा गया था। आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।

अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा पिता राजेश पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी वेलकम कॉलोनी थाना अधारताल का एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 2020 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट , आर्म्स एक्ट तथा अवैध हथियार बिक्रय करने आदि के कुल 13 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, आरोपी अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है लोग सूचना देने एवं रिपोर्ट करने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते हैं। किंतु अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा है, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा को जारी एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content