*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही एवं कार्यवाही

के दौरान बरते जाने वाली सावधिानियो के बारे में विस्तार से बताते हुये अभियान चलाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने पर दिया विशेष जोर*

पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 नार्काेटिक्स के सबंध मे आयोजित वीडियो कांफरेंस मे दिनांक 01 अप्रेल 2026 से प्रारंभ होकर आगामी 3 वर्ष मे देश मे नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से पूर्णतः मुक्त करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं ।
निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक जबलपुंर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 03-04-26 को दोपहर 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम मे एक बैठक ली गयी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी शहर / देहात उपस्थित रहे।
आपने कहा कि कहा कि नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साईकोट्रॉपिक सब्सेटेसेज अधिनियम 1985 (एन.डी.पी.एस. एक्ट ) एक कड़ा कानून है जिसमे कठोर दण्ड का प्रावधान है। जिस हेतु जांच से सम्बंधित सभी प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है।
*आपने बैठक में निम्नांकित बिंदुओ पर विस्तार से जानकारी दी-*
1. ड्रग हॉट स्पॉट की जानकारी
2. बिचौलियों एवं वितरण चौनलों को चिन्हित करना
3. ड्रग रूट को चिन्हित करना
4. जिला एवं थाना स्तर पर मादक पदार्थाे का व्यवसाय करने वाले आदतन अपराधियों एवं तस्करों का रजिस्टर संधारित करना
5. चिन्हित किंगपिन एवं एनडीपीएस के आदतन अपराधियों के विरुद्द निरंतर प्रभावी कार्यवाही ,
6. अवैध ड्रग से अर्जित संपत्ति को चिन्हित करके संबद्ध करवाना
7. पिट एनडीपीएस एक्ट 1988 के तहत कार्यवाही करना
8. बिचौलिये और ड्रग नेटवर्क के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करना
9. जप्त मादक पदार्थ के स्त्रोत तथा गतव्य के बारे मे साक्ष्य संकलित कर शीर्ष अपराधी तक पहुंचना
10. “नशे से दूरी है जरूरी “ अभियान चलाना
11. नशे के आदी व्यक्तियों की काउंसलिंग करना
12. नशे के आदी व्यक्तियों को जिल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर क्त्न्ळ क्म्-ंककपबजपवद सेंटर मे इडमिट करवाना और पुनर्वास से सबंधित जानकारी।

आपने नशे के विरुद्ध दो-सूत्रीय रणनीति- अपराधियों पर सख्त कार्रवाई एवं समाज में व्यापक जागरूकता को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश देते हुये अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया ।

keyboard_arrow_up
Skip to content